फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admission started in BA LLB, BSc, BCA in AU, merit along with cutoff marks released

Allahabad University : इविवि में बीएएलएल, बीएससी, बीसीए में प्रवेश शुरू, कटऑफ अंक सहित मेरिट जारी

Sat, 02 Aug 2025 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 03:53 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश समिति की ओर से बीएएलएलबी, बीएससी मैथ्स व बीएससी बायो और बीसीए में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक सहित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Allahabad University: Admission started in BA LLB, BSc, BCA in AU, merit along with cutoff marks released
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2025-26 के तहत स्नातक प्रवेश के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश समिति की ओर से बीएएलएलबी, बीएससी मैथ्स व बीएससी बायो और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक सहित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बीएएलएलबी प्रवेश की समन्वयक डॉ. सोनल शंकर के अनुसार, अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 555 अंक, ओबीसी का 532, एससी का 495 व एसटी वर्ग का 452 अंक है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को एक अगस्त शाम पांच बजे से तीन अगस्त शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना है। वेबसाइट https://alldunivcuet.samarth..edu.in/index.php के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होगा। वहीं, बीएससी बायो में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 519.28 व एसटी वर्ग का 397.54 अंक और बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 450 व एसटी वर्ग का 207 अंक है।
विज्ञापन


कटऑफ के तहत बीएससी बायो की मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दो अगस्त शाम चार बजे से चार अगस्त रात 11:55 बजे तक और बीएससी मैथ्स की मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दो अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से चार अगस्त को शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करनी है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 450, ओबीसी का 346, ईडब्ल्यूएस का 384, एससी का 348 व एसटी का 260 अंक है। अभ्यर्थियों को चार अगस्त शाम चार बजे से आठ अगस्त शाम चार बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना है। बीसीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 455, ईडब्लयूएस का 428, ओबीसी का 419, एससी का 371 व एसटी वर्ग का 320 अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में ही दो मेजर व एक माइनर विषय होंगे आवंटित

इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि विवि में सत्र 2025-26 से नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब स्नातक के चार वर्षीय ऑनर्स प्रोग्राम में प्रवेश दिए जाएंगे जिसमें उन्हें शुरुआत में दो मेजर व एक माइनर विषय पढ़ना होगा। काउंसलिंग के दौरान ही अभ्यर्थियों को दो मेजर व एक माइनर विषय आवंटित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी शुल्क रसीद व आवंटन पत्र लेकर विभाग में जाएंगे, जहां उन्हें संबंधित विषय दे दिए जाएंगे।

सीएमपी ने पीजी प्रवेश के लिए जारी किया पहला कटऑफ

सीएमपी डिग्री कॉलेज ने परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहला कटऑफ अंक जारी कर दिया। प्रवेश के लिए दो अगस्त से वेबसाइट www.cmpadmission.cmpcollege.ac.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। प्राचीन इतिहास में अनारक्षित का कटऑफ 103 अंक, शिक्षाशास्त्र में अनारक्षित का 45, अर्थशास्त्र में ओबीसी का 65, ईडब्ल्यूएस का 70, एससी सभी, अंग्रेजी में अनारक्षित का 150, हिंदी में 120, भूगोल में 142, मध्यकालीन एवं आधुनिकइतिहास में ओबीसी का 108, एससी का 100, ईडब्ल्यूएस का 100, राजनीति विज्ञान में अनारक्षित का 180, समाजशास्त्र में 145, वनस्पति विज्ञान में 142, रसायन विज्ञान में अनारक्षित का 80, ओबीसी का 60, एससी सभी, भौतिक विज्ञान में अनारक्षित का 130, गणित में 121, जंतु विज्ञान में 145 व एमकॉम में 120 अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed