{"_id":"5fbff7c78ebc3e5be50e9b7b","slug":"allahabad-university-admission-cutt-off-city-desk-news-ald292514342","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में 27 को बीएससी (जीव विज्ञान) एवं बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में 27 को बीएससी (जीव विज्ञान) एवं बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
Fri, 27 Nov 2020 12:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 27 नवंबर को होने वाले बीएससी (जीव विज्ञान) एवं बीए के दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। 27 दिसंबर को बीएससी (जीव विज्ञान) ओबीसी में 140अंक या इससे अधिक, एससी में 124 अंक या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 138 अंक या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यह अभ्यर्थी 27 नवंबर को ही विषय का विकल्प चुन सकते हैं। 28 नवंबर को शुल्क जमा करने के साथ सीट एलाटमेंट होगा। बीए प्रवेश के लिए 27 नवंबर को ओबीसी में 144 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग करा सकेंगे। 28 नवंबर को विकल्प चुनने और शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करने का समय दिया गया है जबकि 29 नवंबर को शुल्क जमा करना होगा।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज 27 का कटऑफ
विज्ञापन
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज 27 का कटऑफ
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीकाम में प्रवेश के लिए ईडब्लूएस में 120 अंक, ओबीसी में 126 अंक या उससे अधिक पाने वाले, एससी में सभी कश्मीरी विस्थापित सभी छात्र, सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी 27 नवंबर को प्रवेश के लिए नौ बजे रिपोर्ट करें।
- बीएससी में (सिर्फ छात्राएं) प्रवेश के लिए अनारक्षित में 130 अंक या उससे अधिक, ओबीसी में 120 या उससे अधिक, ईडब्लयूएस में 90 अंक, एससी, दिव्यांग की सभी छात्राओं को प्रवेश के लिए 27 नवंबर को बुलाया गया है।
- बीए (सिर्फ छात्र) में प्रवेश के लिए ईडब्लयूएस में 75 अंक, ओबीसी में 75 अंक, एससी में 65 अंक या अधिक पाने एवं एसटी में सभी अभ्यर्थियों को 27 नवंबर को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (जीरोरोड परिसर)
- बीकाम (केवल छात्राएं) में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 142 या उससे अधिक अंक, ओबीसी में 140 अंक या अधिक, एससी में 70 अंक या अधिक, एसटी में सभी अभ्यर्थी 27 नवंबर को प्रवेश के लिए रिपोर्ट करें।
- बीए (केवल छात्राएं) प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 60 अंक या अधिक, एसटी में सभी छात्राएं प्रवेश के लिए 27 नवंबर को रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीए में अनारक्षित वर्ग में 70 या इससे अधिक, ओबीसी में 50 अंक या इससे अधिक, अनुसूचित जाति व जन जाति के सभी, ईडब्ल्यूएस में 30 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रवेश के लिए 27 नवंबर को बुलाया गया है।
- बीएससी गणित वर्ग में अनारक्षित वर्ग में 115 या इससे अधिक, ओबीसी में 100 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति, जनजाति में सभी, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 90 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रवेश के लिए 27 नवंबर को बुलाया गया है।
- बीएससी जीव विज्ञान में अनारक्षित वर्ग में 100 या इससे अधिक, ओबीसी में 90 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति/जनजाति के सभी, ईडब्ल्यूएस में 90 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को 27 नवंबर को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
- बीकॉम में 125 अंक प्राप्त करने वाले ओबीसी, अनुसूचित जाति/जनजाति व ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थी 27 को प्रवेश ले सकते हैं।
- राजकीय पीजी कॉलेज सैदाबाद में बीए, बीएससी व बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एमए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास में कुछ सीटें रिक्त हैं। एमएससी प्रथम सेमेस्टर गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में भी सीटें खाली है, छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए संपर्क करें।