फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 73 students took admission in BA

इलाहाबाद विवि : बीए में 73 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: 73 students took admission in BA
इविवि: बीए में 73 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

-परास्नातक प्राचीन इतिहास में आज अनारक्षित वर्ग में 172 से अधिक अंक के अभ्यर्थियों के होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत दाखिले का क्रम जारी है। विवि सात जनवरी को दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। स्नातक पाठ्यक्रम में (बीए, बीएससी, बीकाम) के अलावा बीएड और पांच वर्षीय बीएएलएलबी में दिव्यांग कोटे के अंतर्गत आने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। मेडिकल परीक्षण
के लिए अभ्यर्थियों को शुक्रवार को दोपहर दो बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में बुलाया गया है। यह जानकारी पीआरओ डॉ. जया कपूर ने दी है। बुधवार को बीए में कुल 73 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसमें सामान्य के 13, ईडब्ल्यूएस के 60 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

10 जनवरी को एमए राजनीति विज्ञान में अनारक्षित 172, ओबीसी 154, एससी 134, एसटी 20 और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 158 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। गणित (एमए, एमएससी) में छह जनवरी को ओबीसी में 120, एससी में 24 और एसटी में 20 अथवा अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। एमए प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में छह जनवरी को अनारक्षित वर्ग में 172 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। एमएससी भौतिक विज्ञान में सात जनवरी को ईडब्ल्यूएस में 148.20, ओबीसी में 142.80, एससी में 96 अथवा अधिक अंक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। छह जनवरी को एमए-एमएससी भूगोल में अनारक्षित वर्ग में 150, ओबीसी में 126, एससी में 105.40, ईडब्ल्यूएस में 134 अथवा अधिक अंक और एसटी व कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बुलाए गए हैं। एमए अंग्रेजी में छह जनवरी को ओबीसी में 120 अथवा अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। दर्शनशास्त्र में छह जनवरी को सामान्य वर्ग में 50, ईडब्ल्यूएस में 36, ओबीसी में 30 अथवा अधिक अंक और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थी और उर्दू सामान्य वर्ग में 58 अथवा अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। संस्कृत में छह जनवरी को ओबीसी में 40, ईडब्ल्यूएस में 40 अथवा अधिक अंक और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। एमए हिंदी में छह-सात जनवरी को अनारक्षित में 151.20, ओबीसी में 124.20, ईडब्ल्यूएस में 124, एससी में 82.80 अथवा अधिक अंक और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिला
आर्य कन्या : बीकाम एससी-एसटी वर्ग की सभी।
ईश्वर शरण : बीएएलएलबी सभी वर्ग में 165 अथवा अधिक अंक। बीकाम-बीएससी के अभिलेख सत्यापन का अंतिम मौका 10 जनवरी से 11 जनवरी।
एसएस खन्ना : एमए शिक्षा शास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, समाज शास्त्र, हिंदी, प्राचीन इतिहास, उर्दू, पेंटिंग विषय में सभी वर्ग में सभी।
सीएमपी : बीए ईडब्ल्यूएस 144.40, ओबीसी 124, एससी 128 अथवा अधिक अंक और एसटी के सभी।
जगत तारन : सात जनवरी को बीकाम खेल व दिव्यांग कोटे के अलावा एससी के सभी तथा ईडब्ल्यूएस 90 अथवा अधिक अंक। बीए में खेल व दिव्यांग कोटे के सभी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed