फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university: 59% candidates passed first class in B.Sc.

Allahabad University : बीएससी में 59 फीसदी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Fri, 27 Nov 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
allahabad university: 59% candidates passed first class in B.Sc.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीएससी तृतीय वर्ष सत्र 2019-20 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। 59 फीसदी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए है। बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा 14 सितंबर से शुरू कराई गई थी।

विज्ञापन


कोविड-19 के मद्देनजर इस बार इविवि प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष की पीरक्षा पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। जबकि, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान इविवि प्रशासन को तकनीकी गड़बडिय़ों के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और रिजल्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में बीएससी तृतीय वर्ष में 1371 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से छह विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा में शामिल 804  परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी और 540 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए। केवल दो अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हैं, जबकि 11 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। इसके अलावा आठ परीक्षार्थियों के रिजल्ट अभी तैयार नहीं किए जा सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

allahabad university: 59% candidates passed first class in B.Sc.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को एक अन्य मौका

इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह के अनुसार जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या परीक्षा में फेल हो गए हैं, उन्हें कोविड-19 गाइडलाइन के तहत  पुन:परीक्षा में एक और मौका दिया जाएगा। पुन: परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और जल्द ही इस कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

वर्षों बाद नकल के कॉलम में शून्य

इविवि में वर्षों बाद किसी परीक्षा के रिजल्ट में नकल के कॉलम में शून्य दर्शाया गया है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी, लेकिन इसके लिए अलग से कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। परीक्षार्थियों ने घर बैठकर ऑनलाइन मोड में परीक्षा दी थी। 

allahabad university: 59% candidates passed first class in B.Sc.
allahabad university

अब बीए के रिजल्ट का इंतजार

इविवि के परीक्षा विभाग की ओर से बीकॉम और बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम जारी किया जा चुका है। अब बीए तृतीय वर्ष के रिजल्ट का इंतजार है। बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह का कहना है कि चार से पांच दिनों में बीए अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

पीजी में दाखिले का रास्ता खुला

बीकॉम और बीएससी अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी होने के बाद इविवि में एमकॉम और एमएससी में दाखिले का रास्ता खुल गया है। बीए का रिजल्ट आने के बाद एमए में भी प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम काफी पहले ही जारी किया जा चुका है। सिर्फ स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। इसी वजह से एलएलबी में भी प्रवेश की प्रक्रिया फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed