फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 15 percent candidates were absent in LLB entrance exam, strict monitoring was done

Allahabad University: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 15 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, कड़ी निगरानी रही

Fri, 13 Jun 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के परंपरागत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम परीक्षा के साथ संपन्न हुई।

विज्ञापन
Allahabad University: 15 percent candidates were absent in LLB entrance exam, strict monitoring was done
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के परंपरागत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम परीक्षा के साथ संपन्न हुई। एलएलबी प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड को मिलाकर कुल 15 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलएलबी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 82 फीसदी व ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 87 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह 09:30 से 11:40 बजे हुई एलएलबी ऑनलाइन परीक्षा के लिए 3918 अभ्यर्थियों में से 3204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 714 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन

09.30 से 11.30 बजे तक में हुई एलएलबी की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 5717 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4963 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई और 754 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलएलएम ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी व ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 88 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह 09:30 से 11:40 बजे हुई एलएलएम ऑनलाइन परीक्षा के लिए 1972 अभ्यर्थियों में से 1665 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 307 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन

09.30 से 11.30 बजे तक में हुई एलएलएम की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 2957 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2601 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 356 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।एमकॉम ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 92 फीसदी व ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोपहर दो बजे से 04:10 बजे हुई एमकॉम ऑनलाइन परीक्षा के लिए 501 अभ्यर्थियों में से 459 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 42 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बजे से चार बजे तक में हुई एमकॉम की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 475 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 426 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह एमकॉम की परीक्षा में कुल 91 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

लखनऊ में तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा में हुआ विलंब

लखनऊ के सिटी मॉडर्न एकेडमी सेंटर में एलएलबी और एलएलएम के लिए ऑनलाइन पीजीएटी-2025 परीक्षा सर्वर में कुछ तकनीकी समस्या के कारण विलंब हो गया था। हालांकि, मामले को सुलझा लिया गया और परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। केंद्र पर पंजीकृत 443 उम्मीदवारों में से 86 प्रतिशत (373 उम्मीदवार) उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed