{"_id":"58deafe94f1c1bb01063f28a","slug":"allahabad-to-start-flights-to-mumbai-chennai-and-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से शुरू होगी मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से शुरू होगी मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद से देश के बड़े महानगरों के लिए सीधी फ्लाइट की सेवा शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माने तो केंद्र और राज्य सरकार इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। बम्हरौली एयरपोर्ट का विस्तार होते ही इलाहाबाद से मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि बम्हरौली एयरपोर्ट के विकास में जो भी बाधा है उसे दूर किया जा रहा है। अमर उजाला से हुई बातचीत के दौरान नंदी ने बताया कि एयरपोर्ट के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाने का काम भी जल्द शुरू होगा। अक्तूबर 2018 से पहले इलाहाबाद से बड़े महानगरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कराने की तैयारी है।
इलाहाबाद से चित्रकूट, विंध्याचल के लिए सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करवाने की भी योजना है। इसके लिए चित्रकूट और विंध्याचल में हवाई पट्टी भी बनवाई जाएगी। साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए इलाहाबाद के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली आदि शहरों से हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू करवाई जाएगी। नंदी ने कहा कि पीएम की प्रगतिशील नीतियों पर विश्वास करते हुए पूरे प्रदेश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया। अब पीएम के वादों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि प्रदेश को योगी आदित्यनाथ के रूप में ऐसा सीएम मिला है जो अपने लिए कुछ भी नहीं करता। उन्होंने बताया कि सीएम योगी नियमित रूप से मंत्रियों के साथ प्रदेश के विकास की योजनाएं बना रहे हैं। पिछली सरकार में लॉ एंड आर्डर पटरी से उतरा था लेकिन इस बार सख्ती के साथ उसे वापस लाना है।