फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad to Lucknow bogus appointment Games

इलाहाबाद से लखनऊ तक फर्जी नियुक्ति का खेल

Wed, 29 Jul 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नगर निगम में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल सिर्फ इलाहाबाद तक सीमित नहीं है। राजधानी लखनऊ में भी कुछ लोग इसमें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में कुछ सफेदपोश लोग इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। इलाहाबाद में चिकित्सा विभाग का एक  अधिकारी फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता है। कम पढ़े-लिखे और सीधे-साधे युवाओं को उसके पास तक लाने का काम बेली गांव में रहने वाला ब्रोकर करता है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इलाहाबाद नगर निगम ने विजलेंस से भी जांच कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र का मामला 23 जुलाई को तब सामने आया जब एक व्यक्ति नगर निगम पहुंचा था। लखनऊ नगर निगम से सफाई कर्मचारी के पद पर सराय ममरेज के संदीप कुमार के नाम से जारी नियुक्ति पत्र में सितंबर में नगर निगम इलाहाबाद में ज्वाइंनिंग का जिक्र था। संदीप के परिजन नियुक्ति पत्र के संबंध में ही जानकारी लेने आए थे। महापौर और उसके बाद नगर आयुक्त के पास मामला पहुंचा। नियुक्ति पत्र देखकर उनके भी होश उड़ गए। नगर आयुक्त के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। पिछले दो दिनों में टीम के सदस्यों ने उस संबंध में चिकित्सा विभाग के अफसरों से संपर्क किया है।
विज्ञापन


इसके बाद मांडा में तैनात चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े के संबंध में कई चीजें पता चली हैं। सूत्रों के मुताबिक यह अधिकारी और बेली गांव के ब्रोकर ने मिलकर पिछले चार-पांच माह में ही करीब 28 युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दिया। कुछ नियुक्ति पत्रों में इलाहाबाद नगर निगम में प्रमाण पत्र के सत्यापन का जिक्र है तो कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें प्रमाण पत्रों का सत्यापन लखनऊ नगर निगम में कराने का जिक्र है। यह भी पता चला है कि गैंग का सरगना चिकित्सा विभाग का अधिकारी एवं ब्रोकर ने फूलपुर के साथ मांडा, मेजा, नवाबगंज आदि के कुछ कम पढ़े-लिखे युवाओं को सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक वसूले हैं। जांच टीम ने दावा किया कि फर्जीवाड़ा करने वालों का पता जल्द लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed