{"_id":"51453e8a3c89f2c70c91d2526212d35d","slug":"allahabad-news-hindi-news-979","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन सिटी साइड की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन सिटी साइड की बदलेगी सूरत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया की सूरत जल्द बदलने की उम्मीद है। सर्कुलेटिंग एरिया के सौंदर्यीकरण के तहत बीच में बने वाहन स्टैंड को किनारे शिफ्ट करने, जंक्शन के मुख्य गेट के सामने पार्किंग खत्म करने के लिए पाथ-वे बनाने समेत अन्य काम कराने की तैयारी है। इसके लिए बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के एजीएम ने यहां का निरीक्षण किया। उनके बाद डीआरएम और एडीआरएम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
कहा जा रहा है कि सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण न होने से जीएम नाखुश हैं।
इसके तहत एजीएम वाईपी सिंह बुधवार को दिन में यहां निरीक्षण करने पहुंचे। योजना बनाई जा रही है कि जंक्शन के मुख्य गेट के सामने बीच में बने पार्किंग स्थल को किनारे किया जाए। मुख्य गेट के सामने वाहन न खडे़ हो, इसके लिए वहां पाथ-वे बनाया जाए, ताकि गाड़ियां एक ओर से आएं और सवारी उतारकर दूसरी ओर से वापस निकल जाएं। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया से होर्डिग्स, बैनर भी हटाने की योजना है। एजीएम के निरीक्षण के बाद वहां डीआरएम वीके त्रिपाठी एवं एडीआरएम दिनेश शुक्ला भी पहुंचे और जायजा लिया। माना जा रहा है कि यहां सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा।