फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जेएनयू मामले में राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन करने वाले छात्रों का समर्थन करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा (परिवाद) दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता और हाईकोर्ट के वकील सुशील मिश्र ने परिवाद दर्ज कराया है कि राहुल गांधी ने जेएनयू परिसर में हुई घटना के बाद देशद्रोहियों के समर्थन में सभा की। आतंकी हाफिज सईद द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को समर्थन देना स्वयं में देशद्रोह का कार्य है। एसीजेएम सुशील कुमार ने सुनवाई के लिए अर्जी स्वीकार करते हुए रजिस्टर में दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी के बयान हेतु एक मार्च की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन


अधिवक्ता अम्बिकेश्वर मिश्र के माध्यम से दाखिल कराए गए परिवाद में राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 124, 124 क, 500 और 511 के तहत मुकदमा चलाने के लिए तलब करने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि 10 फरवरी को जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल सहित सात अन्य छात्रों ने आतंकवादी सरगना हाफिज सईद के निर्देश पर धरने का आयोजन किया था। इस दौरान भारत के विरोध में और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। भारत की एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास किया गया। इस घटना में दिल्ली पुलिस ने कन्हैयालाल सहित सात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 राहुल गांधी ने 13 फरवरी को जेएनयू परिसर पहुंचकर राष्ट्रद्रोहियों के समर्थन में सभा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की निंदा की। देशद्रोहियों का समर्थन करके उन्होंने स्वत: देशद्रोह का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवाद में यह भी कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का यह औचित्य नहीं कोई देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाए और देश का अपमान करे।

इन धाराओं में मुकदमा चलाने की मांग
124 आईपीसी- राष्ट्रपति या राज्यपाल को किसी विधिपूर्ण शक्ति का प्रयोग करने के लिए विवश करने या रोकने के उद्देश्य से उन पर हमला करना।
124 (क) राष्ट्रद्रोह
500- मानहानि
511- आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयत्न करने के लिए दंड
उपरोक्त धाराओं में मुकदमा चलाने की मांग परिवादी द्वारा की गई है। मजिस्ट्रेट वादी और गवाहों का बयान दर्ज करने के बाद तय करेंगे कि मुकदमा किन धाराओं में चलाने योग्य है या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed