फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

डॉन बबलू पर नहीं चलेंगे संधि से इतर मुकदमे

Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को राहत देते हुए उस पर उन मुकदमों का ट्रायल चलाने से रोक दिया है जो प्रत्यर्पण संधि का हिस्सा नहीं हैं। अदालत ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ देश में दर्ज उन्हीं आपराधिक मुकदमों का विचारण किया जा सकता है जिन मुकदमों के लिए उसका दूसरे देश से प्रत्यर्पण किया गया है। प्रत्यर्पण संधि में जिन मुकदमों का जिक्र नहीं है, उनका विचारण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेट इलाहाबाद के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमेें बबलू के खिलाफ जॉर्जटाउन थाने में 1988 में दर्ज मुकदमों को विचारण के लिए सेशन कोर्ट के सुपुर्द किया गया था। बबलू श्रीवास्तव ने मजिस्ट्रेट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उसकी अर्जी पर न्यायमूर्ति मनोज मिश्र ने सुनवाई की। मजिस्ट्रेट ने 22 नवंबर 2013 को मुकदमों की सत्र सुपुर्दगी का आदेश दिया था।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि प्रत्यर्पण कानून 1962 के प्रावधानों के मुताबिक किसी व्यक्ति के खिलाफ उन्हीं मुकदमों का विचारण किया जा सकता है जिन मुकदमों में उसका प्रत्यर्पण हुआ है। बबलू श्रीवास्तव की गिरफ्तारी सिंगापुर में हुई थी। उसे सिंगापुर सरकार से प्रत्यर्पण करार केतहत भारत लाया गया है। जॉर्जटाउन थाने में दर्ज जिन दो मुकदमों के ट्रायल चलाने का आदेश दिया गया है उनका जिक्र प्रत्यर्पण संधि मेें नहीं है। कोर्ट ने सर्वोच्च न्यायालय के तमाम विधि सिद्धांतों और प्रत्यर्पण कानून के आधार पर निर्णय दिया कि बबलू के खिलाफ ऐसे मामलों में विचारण नहीं हो सकता है जिनका जिक्र प्रत्यर्पण के समय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed