{"_id":"56adf330253e0600af5cfcec2e1b31ae","slug":"allahabad-news-hindi-news-824","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कालेजों में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कालेजों में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएचआरडी की ओर से अब विश्वविद्यालय और कालेजों में डिग्री के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। इस मकसद से मंत्रालय की ओर से छात्र-छात्राओं की जरूरत को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। उच्च शिक्षा में अच्छे शिक्षकों की कमी को देखते हुए नेट-स्लेट की कोचिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एससी-एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियाें के लिए भी सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कई संस्थान चिह्नित भी कर लिए गए हैं।
यूजीसी ने इलाहाबाद में कुलभास्कर आश्रम पीजी कालेज में इस तरह के चार कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दी है। इसमें राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और प्रदेश स्तरीय पात्रता परीक्षा (स्लेट) की कोचिंग भी शामिल है। उच्च शिक्षा योग्य शिक्षकों की कमी को ध्यान रखकर नेट-स्लेट की कोचिंग खोलने का निर्णय लिया गया है। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कालेज में कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दी गई है। इनके अलावा एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए अलग कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति मिली है। प्राचार्य डॉ.ज्योति शंकर ने बताया कि कालेज को नैक की ‘ए’ ग्रेडिंग मिली हैं। इसी उपलब्धि के परिप्रेक्ष्य में यूजीसी ने इन सेंटर के लिए अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को कोचिंग मुफ्त दी जाएगी। पढ़ाने के लिए कालेज के शिक्षकों के अलावा बाहर से भी विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही सेंटर खोलकर कक्षाएं शुरू की जाएंगी।