फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

माघ मेले में तंबुओं पर गिरा नीम का पेड़, 30 जख्मी

Mon, 08 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के एक दिन पहले रविवार सुबह परेड मैदान में सिंचाई विभाग गोदाम के पास नीम का पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ जड़ से टूट कर तंबुओं पर गिरा। पेड़ की चपेट में आकर आसपास के कई शिविरों में टेंट उखड़ गए। शिविरों में लगे तंबुओं में मौजूद करीब 30 लोग दब गए। पेड़ के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। तंबुओं पर पेड़ गिरने की खबर मेला प्रशासन को हुई तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अफसर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पेड़ की शाखाओं को हटा कर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल मेला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से घायलों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां तीन घायलों की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


माघ मेला परेड मैदान में सिंचाई विभाग गोदाम के सामने पंडों के शिविर लगे हैं। सोमवार को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। जिसके चलते दूरदराज के इलाके से तमाम लोग पंडों के शिविरों में लगे तंबुओं में ठहरे हैं। रविवार दिन में लगभग 11 बजे परेड मैदान में नीम का एक पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में कई शिविर आए। जिसके चलते वहां लगे तंबुओं के भीतर और आसपास मौजूद लोग दब गए। कुछ लोग पेड़ के नीचे दबे थे तो कुछ लोग तंबुओं में फंसे थे। अचानक हुए इस हादसे के चलते परेड मैदान में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। वे पेड़ के नीचे दबे और तंबुओं में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के अफसर भी आ गए। लोगों की मदद से प्रशासन ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे की चपेट में आकर 30 लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से मेला अस्पताल और फिर वहां से हालत नाजुक देखकर एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में तीन घायलों की हालत नाजुक है। जिनमें पारसनाथ के  सिर के चोट लगी है। रामबरन के सीने में चोट है। पम्मी मिश्रा को भी गंभीर चोटें आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 अचानक हुए हादसे के चलते लोगों में दहशत थी। संयोग रहा कि पेड़ दिन में गिरा और उस समय बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। वर्ना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed