{"_id":"f17de0bcc8d5077c2f4c77a3ba19f78c","slug":"allahabad-news-hindi-news-793","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार ने बढ़ाया पर्व का पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार ने बढ़ाया पर्व का पुण्य
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मास के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या की डुबकी सोमवार को लगेगी। पुण्य की कामना से लाखों लोग संगम सहित गंगा के विभिन्न तटों पर स्नान करेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि सोमवार का दिन होने से अमावस्या स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ा रहा है। अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के महामंत्री अविनाश राय के अनुसार अमावस्या रविवार की रात 9:44 बजे होकर सोमवार की रात 8:34 बजे तक रहेगी। इस बार की मौनी अमावस्या पर सोमवार का दिन, श्रवण नक्षत्र, सिद्धि योग है। सूर्य, चंद्रमा और केतु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। मंगल तुला राशि, बुध धनु राशि, बृहस्पति और राहू सिंह राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं। सूर्य, चंद्रमा और केतु के संयोग से अमावस्या स्नान का पुण्य कई गुना अधिक है। अमावस्या श्राद्ध तिथि होने से स्नान का सर्वोेत्तम काल दोपहर 11 से एक बजे तक का है।
शंकराचार्य लगाएंगे मौनी की डुबकी
मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी ज्योतिष एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गरि, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, अखिल भारती दंडी प्रबंधन समिति के स्वामी विमलदेव आश्रम, खाक चौक के महामंत्री सतुआबाबा संतोष दास आदि स्नान करेंगे।
मौन रह कर करें स्नान
मौनी अमावस्या स्नान महापर्व पर मौन रहकर डुबकी लगाने की सलाह संतों ने भक्तों को तो दी है, साथ ही मेला प्रशासन को पत्र लिख कर दोपहर दो बजे तक लाउडस्पीकर बंद रखने की बात कही है। इस बाबत रविवार को हुई धर्म संसद में भी प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसकी सूचना मेला प्रशासन को दी गई है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि मौनी अमावस्या पर मौन व्रत के बगैर स्नान करने से श्रद्धालुओं को पूरा पुण्य मिलने वाला नहीं है।