{"_id":"02bddc12a06e82271f6974482a0f4486","slug":"allahabad-news-hindi-news-789","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण को दल से ऊपर उठकर एकजुट हों हिन्दू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण को दल से ऊपर उठकर एकजुट हों हिन्दू
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने दो टूक कहा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न दलों से ऊपर उठकर हिन्दुओं को एकजुट होना होगा। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वोट बैंक साधने में जुटी हैं, ऐसेे में राम मंदिर निर्माण का दायित्व हिंदुओं का हैं।
अखिल भारतीय सनातन धर्म संघर्ष समिति शुक्रवार को ओर से माघ मेला क्षेत्र के दंडीनगर स्थित मछली बंदर मठ शिविर में रामयज्ञ के दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों के निर्माण की बातें आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं। यह व्यावहारिक नहीं है। जब मंदिर में आरती, पूजा का घंटा बजेगा और मस्जिद में अजान होगी तो दोनों पक्षों में विवाद होगा। मदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को ही एकजुट होना होगा। अयोध्या में हिन्दू समाज आदर्श राम नहीं बल्कि ब्रह्मराम, बालकराम का भव्य मंदिर बनाएगा, जो अंकोरवट की तर्ज पर होगा।
इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप जलाकर उन्होंने रामयज्ञ की शुरूआत की। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम की देखरेख में अनुष्ठान के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। राम के जयकारों के बीच दंडी संन्यासियों ने आहुतियां डालीं और मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। समिति के महामंत्री आचार्य कुशमुनि ने संचालन किया। कार्यक्रम में चारधाम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष स्वामी सुबुद्धानंद ब्रह्मचारी, मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी, रामानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद थे।।