फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रमुख पद के लिए किए गए नामांकन

Sat, 06 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 जनपद में ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किए गए। इस कड़ी में शुक्रवार को विकास खंड कौड़िहार में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी यादव और भाजपा प्रत्याशी सुभाष उपाध्याय ने नामांकन किया। मांडा ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए सरोज देवी पत्नी संजय कुमार उर्फ कल्लू यादव , रूही अंसारी पत्नी अंसार अहमद ,सपा समर्थित प्रत्याशी निशा यादव पत्नी लक्ष्मी शंकर यादव और  कैलाश नाथ शर्मा की पत्नी रामा देवी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। शंकरगढ़ ब्लाक में वर्तमान प्रमुख अशोक कुमार सिंह पटेल व उनकी पत्नी मनोरमा सिंह के अलावा बसपा प्रमुख प्रत्याशी मान सिंह पटेल ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


 करछना में सपा पार्टी समर्थित विजयराज सिंह और बसपा समर्थित प्रत्याशी राबेन्द्र सिंह उर्फ मोछा पटेल ने नामांकन किया। कौंधियारा में अनु मिश्रा, सावित्री देवी, गुलाब कली, सविता मिश्रा, सुशीला देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया।  मेजा ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी रंजना पत्नी श्यामाचरण ,बसपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी पत्नी राजबली जैसल (कोरांव विधायक) ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।  उरुवा ब्लॉक में सपा समर्थित प्रत्याशी महेश राज यादव , बसपा के समर्थित प्रत्याशी तीरथराज बिंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  विकास खण्ड होलागढ़ में भाजपा और अपना दल समर्थित सुधा त्रिपाठी पत्नी राजेन्द्र कुमार , समाजवादी पार्टी समर्थित शिखा तिवारी पत्नी मनोज तिवारी तथा श्रद्धा तिवारी पत्नी विनोद तिवारी ने नामांकन किया ।
विज्ञापन


हंडिया में सपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता देवी और बसपा समर्थित बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर जियालाल गौतम की पत्नी मालती देवी ने अपना पर्चा भरा ।  धनूपुर ब्लाक में सपा समर्थित प्रत्याशी सुनील कुमार  के अलावा लालचन्द्र , अमृतलाल तथा राजीव ने भी अपना पर्चा भरा । सैदाबाद में भार्गवी त्रिपाठी , मनोज मिश्रा , प्रमोद त्रिपाठी तथा जंगबहादुर प्रजापति ने अपने नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल किये । चाका में समाजवादी पार्टी से ब्लाक प्रमुख पद की उम्मीदवार वंदना यादव और बसपा समर्थित प्रत्याशी संगीता देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोरांव ब्लाक में सपा के समर्थन से प्रियंका सिंह और राव बीरेन्द्र , विंध्यवासिनी  प्रसाद कुशवाहा तथा इन्दू देवी ने भी अपना नामांकन किया। सोरांव ब्लाक में शुक्र वार को सपा से संदीप कुमार यादव व बसपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार मिश्र ने पर्चा दाखिल किया। जसरा ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सपा समर्थित स्नेहलता बौद्ध ,राधा देवी पत्नी घनश्याम कोटार्य, शालिनी देवी ने पर्चा भरा।  बहादुरपुर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्दल प्रत्याशी डब्बू यादव, समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार सिंह रिंकू , इंद्राणी मौर्य समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

 करछना में सपा समर्थित विजयराज सिंह और बसपा समर्थित प्रत्याशी राबेन्द्र सिंह उर्फ मोछा पटेल ने नामांकन किया। नामांकन के पहले करछना विधायक दीपक पटेल समर्थकों के साथ ब्लाक गेट पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सपा समर्थक अपने उम्मीदवार का इंतजार कर रहे थे। तभी दोनों ओर से हाथापाई व ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। जिसमें एक मीडियाकर्मी का कुछ अराजकतत्वों ने कैमरा छीन लिया। जिसको बाद में पुलिस के बीच बचाव कर वापस कराया। मारपीट के दौरान तीन-चार लोगों को चोटें भी आईं। हंगामे के दौरान दोनों दलों के प्रत्याशी ब्लाक परिसर के पास न जाने में ही समझदारी समझी।  विवाद की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस समेत एसपी यमुनापार भी मौके पर पहुंच गये।

 ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के लिए ब्लॉक मुख्यालय में समर्थकों संग उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मांडा ब्लॉक में एहतियातन भारी पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं यहां पर एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली थी। मांडा में एहतियातन भारी पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी के जवानों को लगाया गया था। मौके पर एसओ मांडा बृजेश यादव सहित कई दरोगाओं को लगाया गया था।

बृहस्पतिवार को चाका ब्लाक परिसर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार की सुबह से ही चाका ब्लॉक में फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। प्रमुख पद के प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा सुबह से ही लगने लगा था। नामांकन से पहले ब्लाक परिसर में हंगामे का माहौल रहा। दोपहर करीब एक बजे से पांच बजे तक में के सपा और बसपा के दोनों उम्मीदवार भारी समर्थकों के साथ चाका ब्लॉक पहुंचे। ब्लाक परिसर में गहमा गहमी के बीच दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ब्लाक परिसर में दोनों पक्षों के समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और पीएसी की व्यापक  व्यवस्था की गई थी। 

चाका ब्लाक में शुक्रवार को नामांकन के लिये सिर्फ दो प्रत्याशी ही मैदान में रहे। दोनों प्रत्याशियों के बीच बृहस्पतिवार को काफी घमासान हुआ। जिसके बाद शुक्रवार को ब्लाक परिसर में भारी फोर्स की व्यवस्था की गई। नामांकन के दौरान ब्लाक परिसर में तनाव पूर्ण स्थिति बनी रही। उधर दोनों पक्षों केे समर्थक हंगामा करने के लिये पूूरी तरह से मन बनाये हुए थे। लेकिन पुलिस की ओर से की गई चाक चौबंद व्यवस्था के आगे शान्तिपूर्वक नामांकन हुआ।


चाका ब्लाक में नामांकन के दौरान दोनों पक्षों के प्रत्याशी ब्लाक के अन्दर थे। उनके समर्थक ब्लाक के बाहर थे। ब्लाक के बाहर भारी भीड़ जुटी थी। दोनों पक्षों केे समर्थकों ने नारे बाजी करना शुरू किया तो माहौल बिगड़ने लगा। मौके पर मौजूद रही पुलिस ने देखा कि दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हो रही है। माहौल बिगड़ने की आशंका पुलिस को हुई तो पुलिस ने ब्लाक केे आस पास खुली रही दुकानों को बंद करा दिया।  साथ ही दुकान पर भीड़ लगा कर खड़े रहे समर्थकों को खदेड़ दिया। सिपाहियों ने दुकानों को बंद कराते हुए सभी को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed