फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सूफी से सजी शाम, भजनों पर भावविभोर

Fri, 05 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से माघ मेले के परेड मैदान पर बृहस्पतिवार से 11 दिनी ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ के तहत गायन, वादन, नृत्य की त्रिवेणी बही तो हर कोई संगीत सरिता में सराबोर हुआ।  गायक कलाकार प्रेम प्रकाश दूबे के ‘जय गणेश जय गणेश देवा’ और ‘प्रयाग नगरी बसै संगम तीरे, त्रिवेणी की धार बहे धीरे-धीरे’ से शुरुआत के बाद मंच सूफियाना गायकी के नाम हुआ। प्रतिभाशाली युवा गायकों जलज और कबीर के सूफी गायन से समां बांधा और ‘दमा-दम मस्त कलंदर’, ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के’ और ‘सांसों की माला से सुमिरू पिय का नाम’ सुनाकर गायकी का जादू बिखेरा और तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


लोक रंग मेंअसम के लोक कलाकारों ने भोरताल नृत्य से असमी जीवन की आध्यात्मिकता को चित्रित किया। वहीं गुजराती कलाकारों ने नवरात्र के अवसर पर होने वाला गरबा और गोपियों- कृष्ण की रासलीला पर केंद्रित डांडिया प्रस्तुत कर मुग्ध किया। राजस्थान से आए शंकरदास और कामड़ समुदाय की कलाकारों का ‘तेरहताली’ नृत्य सराहा गया। अरुणाचल प्रदेश की निशि जनजाति की महिलाओं के कृषि कार्य नृत्य ‘जू-जू-जा-जा’ नृत्य ने मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


मप्र की विनीता दोहरे और दल ने जन्म से लेकर वैवाहिक, मांगलिक और नवरात्र पर होने वाले ‘नौरता’ लोकनृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। तमिल का ‘थपट्टा गुल्लू’ नृत्य भी खूब पसंद किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ल ने कहा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को एक साथ एक मंच पर लाने का काम सराहनीय है। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर उद्घाटन किया। केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने स्वागत और संजय पुरुषार्थी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले सत्र में दिन में दो बजे से श्रुति चौहान, किशन लाल, कौशल्या देवी, विकास श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पटेल के सुगम संगीत, बीन वादन, लोकगीत, निर्गुण गीत आदि की प्रस्तुति होगी। वहीं शाम छह बजे से दूसरे सत्र में भूपेंद्र शुक्ला का भजन, अजिता श्रीवास्तव का कजरी गायन, विनीता दोहरे का नारैता लोकनृत्य, मुकेा दरबार का भगौरिया लोकनृत्य, शंकरदास की तेरहताली का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed