{"_id":"03135f43edb8bbe46f11110540fc9105","slug":"allahabad-news-hindi-news-765","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दान में मिली एक और देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दान में मिली एक और देह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्रों को एक और दधीचि के संकल्प के पूर्ण होने पर दान में उनकी देह मिली है। मीरापुर पटेल नगर की रहने वाली कुसुमलता पत्नी प्रेम प्रकाश खरे (82) ने देहदान का संकल्प लिया था। उनके शव को मेडिकल कॉलेज के एनॉटमी विभाग और उनकी आंखें मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के आई बैंक में संरक्षित कर ली गई हैं। उनकी आंखों से दो नेत्रहीनों को ज्योति प्रदान की जाएगी।
कुसुमलता की मौत बुधवार की सुबह हुई। घर में उनके पति के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मरने से पहले उन्होंने अपना देहदान किया था। बुधवार की सुबह जब उनकी मौत हुई तो इस बात की सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दी गई। घर पर अंतिम संस्कार से पहले के क्रिया कर्म पूरा कराने के बाद उनका शव मेडिकल कॉलेज लाकर एनॉटमी विभाग में संरक्षित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में अब तक 35 देहदानी मिल चुके हैं जबकि 400 से अधिक लोगों ने देहदान का संकल्प ले रखा है। इस दौरान कुसुमलता के पति प्रेम प्रकाश, बेटे डॉ. पीयूष खरे, दामाद डॉ. मुकेश खरे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. बादल सिंह सहित बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र मौजूद रहे।