{"_id":"9cc061b8f9e4ea2f4727bfdd20e4a9a6","slug":"allahabad-news-hindi-news-760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने मांगी यूपी बोर्ड की केंद्र निर्धारण नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने मांगी यूपी बोर्ड की केंद्र निर्धारण नीति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सामूहिक नकल की शिकायतों को देखते हुए हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति और नकल रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिया है कि वह हलफनामे के साथ कोर्ट को बताएं कि इस दिशा में क्या प्रयास किए गए हैं। याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई होगी।
बागपत के प्रशांत तोमर की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। याची का कहना है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में व्यापक पैमाने पर सामूहिक नकल होती है। इसकी वजह है कि केंद्र निर्धारण के लिए बनी नीति का पालन नहीं हो रहा है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मनमाने तरीके से किया जाता है।
कई ऐसे विद्यालयों को केंद्र बना दिया जा रहा है, जहां पहले सामूहिक नकल की शिकायतें रहीं हैं। बिना भवन, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाओं वाले स्कूलों को भी केंद्र बनाया जा रहा है, जबकि केंद्र निर्धारण के लिए बाकायदा नीति है। कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से पूछा है कि केंद्रों के निर्धारण की उसकी क्या नीति है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किस प्रकार से किया जा रहा है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को इस प्रश्न पर 17 फरवरी तक जवाब दाखिल करना है।