{"_id":"41dd25421b6868582a0e486f49f43e15","slug":"allahabad-news-hindi-news-742","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासुदेवानंद को मेले में जमीन देने के लिए किया चक्काजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासुदेवानंद को मेले में जमीन देने के लिए किया चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी वासुदेवानंद को माघ मेले में जमीन न दिये जाने के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माघ मेला क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान परेड के पास कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किये जाने की खबर सुनते ही मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में विहिप की ओर से आज राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया।
बता दें कि इस बार माघ मेले में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को मेला प्रशासन ने जमीन एवं अन्य सुविधाएं नहीं दी हैं। इसका विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में शुक्रवार को प्रांत सुरक्षा प्रमुख राजन मिश्र के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख सुदर्शन जी महाराज ने कहा कि अगर 48 घंटे बाद भी मेला प्रशासन ने स्वामी जी को जमीन न दी तो कार्यकर्ता मेला क्षेत्र के सभी पीपे के पुल पर 31 जनवरी को जाम लगा देंगे। चक्का जाम के दौरान विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, बृज मोहन, विमल प्रकाश, विनोद अग्रवाल, पुनीत वर्मा, सुरेश अग्रवाल, अमित पाठक, शिवम द्विवेदी, अश्वनी मिश्र, अनुज सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।