{"_id":"1f74a25e8a45ac8cf31926b751cd997f","slug":"allahabad-news-hindi-news-613","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनिया में कीड़े, बिग बाजार में पड़ा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनिया में कीड़े, बिग बाजार में पड़ा छापा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ब्रांडेड कंपनियों के मसालों पर भी भरोसा नहीं रहा। बिग बाजार स्टोर से खरीदी गई पिसी धनिया में कीड़े निकले। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने स्टोर में छापा मार दिया। हालांकि टीम को उस बैच के पैकेट नहीं मिले, जिस बैच के पैकेट में रखी पिसी धनिया में कीड़े निकले थे। विभाग ने कीड़े वाली धनिया के साथ दूसरे बैच के पैकेट में रखी धनिया का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। साथ ही कंपनी को भी विभाग नोटिस भेज रहा है।
रविवार की रात बिग बाजार स्टोर से अशोक मसाले ब्रांड की पैकेट बंद पिसी धनिया खरीदी गई। धनिया जून माह में पैक की गई थी। खरीदार ने पैकेट खोला तो धनिया में कीड़े रेंगते हुए मिले और पूरी धनिया सड़ चुकी थी। सोमवार सुबह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कार्यालय खुलते ही खरीदार ने वहां अपनी शिकायत दर्ज कराई और धनिया का पैकेट एवं रसीद विभागीय अधिकारियों के हवाले कर दी।
विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय के नेतृत्व में टीम ने दोपहर बाद बिग बाजार स्टोर में छापा मार दिया। पूरा स्टोर खंगालने के बाद भी टीम को उस बैच के पैकेट नहीं मिले, जिस बैच के पैकेट में पिसी धनिया के साथ कीड़े निकले थे। फिलहाल टीम ने मौके से अप्रैल माह में पैक की गई पिसी धनिया का नमूना लिया। लिए गए नमूने के साथ ही कीड़े वाली धनिया का नमूना भी जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले में संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है।