फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

बादलों के बाद सूरज का खेल, खेती हो रही फेल

Mon, 11 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
पिछला रबी सीजन बादलों की भेट चढ़ गया था, जब जनवरी और फरवरी के महीने में बेमौसम बरसात ने खेती को जबरदस्त झटका दिया था। इस बार सूरज अन्नदाता के माथे की लकीरों को गहराने पर तुुला है। लगातार बढ़ रहा तापमान रबी की फसलों को निशाने पर लिए हुूए है। मौसम में लगातार हो रही इस उठापटक और कड़ाके की ठंड न पड़ने से इस बार फिर रबी की फसल को तगड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


 हाई टेंपरेचर के कारण वातावरण में नमी कम होने से गेंहू, चना, मटर, सरसों सहित दूसरी फसलों के पूरी तरह से विकसित न होेने की आशंका है। इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। मौसम के ऐसे हाल को देखकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर दो हफ्ते तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बरकरार रहा तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक के मौसम के मिजाज से किसानों को मायूसी हुई है। ठंड न पड़ने और नमी के घटने से फसलें लगातार सूख रहीं हैं। जो पौधे उग आए हैं उनमें शाखाएं नहीं निकल रही हैं, जिनमें शाखाएं निकल रही हैं वे भी पूरी तरह से बढ़ नहीं रही हैं। उनमें बालियां भी पूरी तरह से नहीं आ रही हैं। पौधों का विकास रुक गया है। नमी की वजह से किसान खाद नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति सीमित समय तक के लिए होने से गेहूं सहित दूसरी फसलों के खेतों की सिंचाईं भी पूरी तरह से प्रभावित है। गंगापार और यमुनापार के किसानों का कहना है कि पिछली बार की तरह से इस बार की फसल भी भगवान भरोसे ही है। कई किसानों का कहना है कि पैदावार नहीं हुई तो खाने को भी संकट खड़ा हो सकता है। कृषि विभाग भी मौसम के इस हाल से चिंतित है। उसका मानना है कि पिछले दो सालों की तरह इस साल भी पैदावार कम होने के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी गणेश प्रसाद कहते हैं कि मौसम का असर गेहूं सहित दूसरी फसलों पर पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed