फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इलाहाबाद में शास्त्री ने संभाली थी ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की कमान

Mon, 11 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले देश केदूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के लिए जनता और देश के विकास से बढ़कर कुछ नहीं था। वह एक ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनके लिए देश को आजाद कराना एक जुनून था। उनके जीवन और व्यक्तित्व के हर एक पहलू से युवाओं को हमेशा प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन


वैसे कम ही लोग जानते होंगे कि इलाहाबाद में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की कमान संभालने के साथ ही शास्त्री जी ने असंगठित हो रही कांग्रेस को भी एकजुट करने का काम किया था। वर्ष 1942 में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की तो अंग्रेजी हुकूमत ने जवाहर लाल नेहरू समेत सभी बड़े नेताआें को गिरफ्तार कर लिया। लाल बहादुर शास्त्री भी गिरफ्तार किए गए। वर्ष भर जेल में रहने के बाद अंग्रेजी हुकूमत को लगा कि शास्त्री जी शासन के लिए खतरनाक नहीं है, सो उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन अंग्रेजों के लिए यह भूल थी।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रो.सुशील श्रीवास्तव कहते हैं, तब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद काफी बढ़ गए थे। लोगों को लगा कि आंदोलन नेतृत्वविहीन हो जाएगा, ऐसे में जेल से रिहा हुए शास्त्री जी सीधे आनंद भवन पहुंचे और उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। शास्त्री जी की पहल से सिर्फ एक सप्ताह में ही शहर में आंदोलन ऐसा तेज हुआ कि अंग्रेजी हुकूमत के होश उड़ गए और उसने आनंद भवन से उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इलाहाबाद के मेजा तहसील के उरुवा बाग में ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था जिसने देश की तकदीर बदल दी। वह वर्ष 1957 और 1962 में यहीं से सांसद चुने गए। कटघर में किराए के मकान में रहकर उन्होंने अपना जीवन गुजारा। राजा मांडा ने उन्हें स्कूल खोलने और तकनीकी शिक्षा के लिए मांडा में ही दान में काफी जमीन दी थी। बेटियों की शिक्षा को लेकर वह हमेशा समर्पित रहे।


 चुनाव के दौरान उरुवा बाग में हुई चुनावी जनसभा में उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का उद्घोष दिया तो इसका जबर्दस्त स्वागत हुआ। उनके सपने को पूरा करने के लिए बेटे सुनील शास्त्री ने मांडा में लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन की स्थापना की और कई कॉलेज खोले। मांडा खास के रामबहादुर कहते हैं, शास्त्री जी सदैव कुछ नया करने की सोच रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed