फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एसबीआई छोड़ सभी बैंकों में पूरी तालाबंदी

Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एवं स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंकों की हड़ताल रही। हड़ताल में स्टेट बैंक छोड़कर सभी बैंकों में पूरी तरह से तालाबंदी रही। जिले में लगभग 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। हड़ताल में अधिकारियों के शामिल नहीं होने के बाद भी कोई काम नहीं हो सका। बैंकों के ताले ही नहीं खुले। शाम होते ही सभी एटीएम में पैसा खत्म हो गया। एटीएम पर लोगों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


हड़ताल में शामिल यूपीबीईयू के कार्यकर्ताओं ने निजी बैंकों को भी बंद करवा दिया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों में श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में यह देशव्यापी हड़ताल हुई। कहा कि श्रमिकों की मांग है कि द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन रोका जाए, सेवा शर्तों को एकतरफा तरीके से थोपना बंद किया जाए, सामूहिक सौदेबाजी की पवित्रता को बनाए रखा जाए, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पर आईबीए और सरकार के दिशा निर्देशों को लागू किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही लंबित मांगें पूरी हों।
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पर हुए प्रदर्शन एवं सभा में शिवमूर्ति तिवारी, एसपी दीक्षित, घनश्याम तिवारी, डीके मालवीय, एसवी दुबे,एसपी राय, कैलाश टंडन, कल्याण सेन, दिनेश कुमार, एसएल शर्मा, अवधेश पांडेय, रमा खन्ना, सुधीर अग्रवाल, वीके रावल, अशोक श्रीवास्तव, धीरज कुमार, अरूण तिवारी, पीएन सिंह, टी भट्टाचार्य, एके कपिला, हैदर, अजय अवस्थी, राज कपूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युनाईटेड बैंक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी शर्मा ने कहा कि स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों में श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में एआईबीईए ने हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि हड़ताल से अकेले युनाइटेड बैंक में ही 800 करोड़ का क्लीयरिंग ठप रही। बहिष्कार के दौरान हुई सभा में अनिल बारी, अशुतोष श्रीवास्तव, कमलापति सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed