{"_id":"66cefc55f3d0ba29ac8edd195c321ea9","slug":"allahabad-news-hindi-news-597","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में अवैध पार्किंग बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में अवैध पार्किंग बंद करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर नोएडा में अवैध पार्किंग पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। सीईओ नोएडा और एसएसपी से कहा है कि वे अवैध रूप से चल रहे सभी पार्किंग स्थलों को तत्काल बंद कराएं। कोर्ट ने यह भी जानकारी मांगी है कि कुल कितने ठेकेदारों को पार्किंग का लाइसेंस दिया गया है और कितने लोग अवैध रूप से पार्किंग चलाकर धन उगाही कर रहे हैं। कोर्ट इस मामले पर चार फरवरी को पुन: सुनवाई करेगी।
श्रीकांत वैध की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। याची का कहना था कि नोएडा के सेक्टर 16 में पार्किंग माफिया ने पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वाहन की पार्किंग कराकर फीस वसूली जा रही है। इसी प्रकार से कहीं पर भी खाली जमीन देखकर उसे पार्किंग बना दिया जाता है और जनता से धन की वसूली की जाती है।
नोएडा अथॉरिटी और पुलिस से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पूरे नोएडा में पार्किंग माफिया ने अपना जाल बिछा रखा है। इनको अधिकारियों की शह प्राप्त है। बिना लाइसेंस के पार्किंग चलाने से नोएडा अथॉरिटी और प्रदेश सरकार को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कोर्ट ने अवैध पार्किंग तत्काल बंद करने के साथ पूरी जानकारी से अगली सुनवाई पर अवगत कराने को कहा है।