फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आज से कम लगेंगे ट्रेनों के फेरे

Fri, 08 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
उत्तर मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली 202 ट्रेनों के फेरों में शुक्रवार से कमी की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय कोहरे के मद्देनजर लिया है। इसके तहत 29 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों पर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसमें मुंबई और दक्षिण भारत जाने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। यह बात अलग है कि इन रूटों पर कोहरा नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

जिन 202 ट्रेनों के फेरे में कमी की गई है, उसमें से अकेले 82 ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी से गुजरती हैं।

इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, महानगरी एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार, संघमित्रा एक्सप्रेस बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। इसके पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी, तूफान एक्सप्रेस, बंगलूरू राजधानी, काशी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रत्येक सप्ताह एक से तीन दिन तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


29 फरवरी इलाहाबाद-हरिद्वार, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस इलाहाबाद सिटी से कानपुर अनवरगंज तक निरस्त रहेगी। मुंबई रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-एलटीटी, दरभंगा-एलटीटी, कामायनी, महानगरी एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-राजेंद्र नगर, रत्नागिरि एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, पुष्पक एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट, पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, मुंबई जनता एक्सप्रेस, दक्षिण भारत की ओर जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस, पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, हैदराबाद-निजामुद्दीन, नई दिल्ली-हैदराबाद, पटना-सिकंदराबाद, नई दिल्ली-मद्रास, बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस आदि भी अलग-अलग तिथियों पर निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोहरे के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने इटारसी-इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर गाड़ी को छिवकी से संचालित करने का निर्णय लिया है। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक 10 जनवरी से 31 मार्च तक यह गाड़ी इलाहाबाद-छिवकी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

 रेलवे प्रशासन ने सियालदह से जोधपुर के बीच सुविधा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इलाहाबाद होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 22315 सियालदह से शुक्रवार 22 जनवरी को जबकि गाड़ी संख्या 22316 रविवार 24 जनवरी को जोधपुर से चलेगी। सियालदह के यह ट्रेन शाम 6.30 बजे रवाना होकर धनबाद, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, बंदीकुई, जयपुर होकर जोधपुर पहुंचे। वापसी में यह ट्रेन जोधपुर से रात नौ बजे रवाना होगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 14 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेला के लिए तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मेला में आने वालों के लिए रेलवे यात्री आश्रय स्थल समेत अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने जा रहा है। संगम क्षेत्र समेत नैनी और विंध्याचल स्टेशनों पर भी टिकट बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। इसके अलावा इलाहाबाद जंक्शन पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यात्री केवल सिटी साइड से जंक्शन में प्रवेश कर सकेंगे।
तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड में यात्री आश्रय स्थल खोले जाएंगे।

 सिटी साइड की ओर स्टेशन परिसर स्थित यात्री आश्रय संख्या तीन में तीन टिकट बुकिंग काउंटर एवं आश्रय संख्या चार में चार टिकट बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। यात्री आश्रय संख्या दो एवं तीन में मेला यात्रियों को गाड़ियों की प्रतीक्षा के दौरान सुविधा के लिए शौचालय एवं पीने का पानी भी उपलब्ध होगा। सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक तीर्थ यात्रियों की सुुविधा के लिए संगम क्षेत्र में एक-एक बुकिंग काउंटर, आरक्षण काउंटर एवं पूछताछ काउंटर भी खोला जा रहा है।

आम लोगों को जागरूक करने के लिए मेला क्षेत्र में रेलवे की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके नैनी एवं विंध्याचल स्टेशन पर एक-एक अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। बताया कि इलाहाबाद, नैनी, विंध्याचल एवं संगम क्षेत्र में प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाए जा रहे हैं। यात्रियों को पत्रक, पफलेट तथा गाड़ियों के टाउम टेबुल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed