{"_id":"962a01b56388b1685a78c062afb072ed","slug":"allahabad-news-hindi-news-585","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय में तैयारी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना करा दी जाएगी। शाम चार बजे तक परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 90 वोटर (जिला पंचायत सदस्य) करेंगे।
जिला प्रशासन ने शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव के मद्देनजर म्योहाल चौराहे से लेकर आनंद हॉस्पिटल के चौराहे तक यातायात का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए मेरीलूकस विद्यालय एवं पुलिस लाइन में व्यवस्था रहेगी। बुधवार को डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस ईमैनुएल ने जिला पंचायत स्थल का निरीक्षण किया। डीएम संजय कुमार ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय गेट पर चेकिंग एवं तलाशी की जाएगी। मतदाता अपने पास मोबाइल नहीं रखेंगे। वे केवल निर्वाचन प्रमाण पत्र ही अपने साथ लाएंगे। मतदान के दौरान मतदान स्थल पर प्रत्याशी और उनके एजेंट ही बैठ सकते हैं।
मैदान में वर्तमान जिलाध्यक्ष रेखा सिंह का मुकाबला बसपा की केसरी देवी और अपना दल की बबिता सिंह से है, जिनके भाग्य का फैसला 90 वोटर करेंगे। जिले में वैसे जिला पंचायत पद के सदस्यों की संख्या कुल 92 है लेकिन एक जिला पंचायत सदस्य का निधन होने और वर्तमान जिलाध्यक्ष के दो स्थानों पर चुनाव लड़ने से एक पद खाली रह गया है। जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष ने दोनों ही स्थानों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
तीनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी लगे हुए हैं। रात भर जीत-हार के समीकरण बैठाए जाते रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विजय जुलूस निकालना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही आईपीसी की धारा 144 लागू है। उसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।