{"_id":"f488b73efd16a04954ef72d5ef4602e5","slug":"allahabad-news-hindi-news-584","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खींच छठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खींच छठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना इलाके में बुधवार सुबह छठवीं की छात्रा को एक युवक स्कूल में खींचकर ले गया और कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी स्कूल की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकला। करछना पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर तलाश में लगी है।
करछना में एक मजदूर की बेटी गांव के ही एक स्कूल में छठवीं की छात्रा है। बुधवार सुबह लगभग सात बजे अकेले शौच के लिए गई थी। सन्नाटा देखकर गांव के एक पच्चीस वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया और पास ही एक स्कूल में घसीट ले गया। आरोपी के चंगुल में घिरी छात्रा ने शोर मचाया। इसके बाद गांववाले जमा हो गए।
आरोपी लोगों को देख भाग निकला। जानकारी पाकर छात्रा के घरवाले आ गए। परिजन उसे लेकर करछना थाने गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।