{"_id":"c38657b2bf8f8d722b47a30dbfd2864a","slug":"allahabad-news-hindi-news-578","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरियाडीह के पूर्व प्रधान आबिद के भाई को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरियाडीह के पूर्व प्रधान आबिद के भाई को लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के मरियाडीह गांव के पूर्व प्रधान आबिद का भाई माजिद (28) गोली लगने से घायल है। उसका कर्नलगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिस्टल से चली गोली माजिद के दाहिने पैर में लगी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान के समर्थकों की भीड़ जुट गई। पूर्व सांसद अतीक अहमद, सपा नेता रामलोचन यादव समेत कई नेता अस्पताल में हाल जानने पहुंचे। वहीं पूर्व प्रधान ने बताया कि दुर्घटनावश गोली लगी है। जिसके चलते पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
मरियाडीह के पूर्व प्रधान आबिद की पत्नी इस बार प्रधान बनी हैं। बुधवार दोपहर दुर्घटनावश चली गोली आबिद के छोटे भाई माजिद के पैर में जा लगी। गोली चलते अफरातफरी मच गई। माजिद के पैर से खून बहते देख घरवाले उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल भागे। पूर्व प्रधान के भाई को गोली लगने की खबर सुनकर समर्थकों की भीड़ जुट गई। फिलहाल माजिद की हालत खतरे से बाहर है।
गौरतलब है कि ईद के दिन पूर्व प्रधान आबिद की चचेरी बहन अल्कमा और ड्राइवर को घर के पास बदमाशों ने सफारी गाड़ी में गोलियों से भून दिया था। चर्चा थी कि हमलावर आबिद को मारने आए थे लेकिन संयोगवश सफारी में आबिद नहीं थे। इंस्पेक्टर धूमनगंज महेंद्र सिंह देव ने बताया कि सूचना पर मरियाडीह गांव में पुलिस गई थी। जानकारी की गई तो पता चला कि क्रिकेट के खेलने के दौरान स्टंप पैर में घुस गया है।