फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

शांतिपुरम में पुलिस छापे से परिवारों में दहशत

Thu, 07 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
एडीए के दस्ते द्वारा सोमवार को मंदिर तोड़ने पर हुए बवाल के बाद फाफामऊ और शांतिपुरम कॉलोनी में तैनात आरएएफ बुधवार को हटा दी गई। अब वहां पुलिस और पीएसी की तैनाती है। अधिकारियों से पुलिस ज्यादती की तमाम शिकायत के बावजूद इस मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी से शांतिपुरम कॉलोनी के तमाम पुरुष घर से भागे हुए हैं। उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस नाहक रात में छापेमारी कर रही है। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में फूलपुर के सांसद और एडीए के अफसरों की बैठक में शांतिपुरम में दूसरी जगह पर मंदिर बनाने पर सहमति बनी। रात में सांसद ने शांतिपुरम जाकर कई जमीन भी देखी जहां मंदिर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


शांतिपुरम कॉलोनी में सोमवार की घटना तूल पकड़ चुकी है। मंदिर तोड़ने पर हुए उत्पात और गिरफ्तारी की भाजपा और विहिप नेताओं ने अन्याय करार देते हुए कमिश्नर तथा एडीए उपाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस घटना में एफआईआर लिखकर आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। अफसरों ने आश्वासन दिया था कि फर्जी गिरफ्तारी नहीं होगी लेकिन शांतिपुरम कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पुलिस आधी रात बाद घरों में दबिश दे रही है। दरवाजे तोड़ने की कोशिश हो रही है। इस वजह से सेक्टर ई के दो दर्जन से ज्यादा परिवारों के पुरुष घर छोड़कर हटे हुए हैं।
विज्ञापन


 एक डॉक्टर की भी गिरफ्तारी से लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। इस बीच इलाके में माहौल सामान्य होने पर बुधवार को आरएएफ को हटाकर पीएसी-पुलिस की टुकड़ियों को जगह-जगह तैनात कर दिया गया। बुधवार को एडीए के दस्ते ने शांतिपुरम कॉलोनी में उस धर्मस्थल की नापजोख की, जिसे लोगों ने सरकारी जमीन पर होने की बात कहकर हटाने के लिए कहा था। शाम को सांसद फूलपुर केशवप्रसाद मौर्या कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां एडीए के अफसरों के साथ उनकी बैठक में तय हुआ कि शांतिपुरम में दूसरी जमीन देख ली जाए जहां एडीए की तरफ से नापजोख के बाद मंदिर बनाई जा सकती है। रात में सांसद ने विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ शांतिपुरम में मंदिर के लिए कई जगह देखी। जमीन के बारे में गुरुवार को एडीए की टीम के आने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फूलपुर के भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को नैनी सेंट्रल जेल में बंद शांतिपुरम बवाल के आठ आरोपियों से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिया कि पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर फर्जी मुकदमा खत्म करने की बात की गई है।


 शांतिपुरम के बवाल में पुलिस की मनमानी सामने आई है। आरोप है कि सोरांव थाने की पुलिस ने इस घटना में नंद स्वीट हाउस के मालिक अशोक यादव को भी नामजद किया है जो घटना वाले दिन से ही निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed