फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नए पुल पर स्टंट में बाइक सवार तीन जख्मी

Thu, 07 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
नए यमुना पुल पर बाइक सवार युवकों को मोटरसाइकिल से स्टंट करना महंगा पड़ गया। बुधवार दोपहर कलाबाजी दिखाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बाइक सवार छिटक कर सड़क पर गिरे। यह देखकर टोल प्लाजा के कर्मचारी और राहगीर दौड़कर उन्हें उठाने पहुंचे। तीनों खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे थे। आनन-फानन में उन्हें हाईवे की एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ले के शाहिद (20), रिजवान(18) और फैसल(16) बाइक से नैनी गए थे। वहां से दोपहर में तीनों घर लौट रहे थे। नए पुल पर उन्हें बाइक से स्टंट की सूझी। जोश में उन्होंने स्टंट करना शुरू किया तो उन्हें देखकर पुल से गुजर रहे राहगीर भी हैरान हो गए। टोल प्लाजा से आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार बाइक में वे अचानक ब्रेक लगाकर रोक देते थे।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टकराने के बाद तीनाें बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। यह देखकर भीड़ जुट गई। खून से लथपथ बाइक सवारों को उठाकर किनारे किया गया। सूचना पाकर टोल प्लाजा कर्मचारी और हाईवे की एबुंलेंस आ गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल लाया गया जहंा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर युवकों के घरवाले भी आ गए जिनका उन्हें इस हाल में देखकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed