{"_id":"e5832255bfc354b29b6622d543ec4b16","slug":"allahabad-news-hindi-news-575","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से चार गुना किराया वसूलेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से चार गुना किराया वसूलेगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर में किराए पर दी गई अपनी दुकानों से अब किराए के रूप में मोटी रकम वसूल करेगा। निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला ले लिया है और यह बढ़ोतरी चार गुना तक होगी। निगम प्रशासन ने इन दुकानों का आखिरी बार किराया 15 वर्ष पहले बढ़ाया था। नई बढ़ोतरी के संबंध में जल्द ही नगर आयुक्त आदेश भी जारी कर देंगे।
चौक स्थित मोहम्मद अली पार्क, सरोजनी नायडू मार्ग समेत शहर के कुछ हिस्सों में नगर निगम की तकरीबन 300 दुकानें हैं। हालांकि रोड पटरी पर बनी ज्यादातर दुकानें नगर निगम गिरा चुका है, जबकि सस्ता बाजार, घंटाघर समेत कई अन्य क्षेत्रों में रोड पटरी पर दुकानें निरस्त की जा चुकी हैं। नगर निगम इनसे किराया नहीं ले रहा और उन्हें ध्वस्त करने की तैयारी है। इस बीच 300 दुकानों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। निगम अभी इन दुकानों से तकरीबन 700 रुपये महीना किराया वसूल रहा है।
नजूल प्रभारी एसएल यादव ने बताया कि इन दुकानों का किराया अंतिम बार वर्ष 2000 में बढ़ाकर 700 रुपये किया गया था। अब चार गुना बढ़ोतरी के साथ हर दुकान से करीब 2800 रुपये महीना किराया वसूला जाएगा। इससे निगम को हर माह करीब 8.40 लाख रुपये की आय होगी। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अगले कुछ दिनों में आदेश जारी कर दिया जाएगा।