{"_id":"515ffb99c1755675584cc7066d6ab166","slug":"allahabad-news-hindi-news-574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी जनपद रीवा के चाकघाट इलाके में बुधवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। उनमें ममेरे और फुफुरे भाई का रिश्ता था। मृतकों में एक युवक घूरपुर का रहने वाला है जो अपने ममेरे भाई के साथ बाइक पर चाकघाट बाजार गया था। इस अनहोनी की जानकारी घूरपुर में परिवार के लोगों को मिली तो वे रोते-बिलखते चाकघाट पहुंचे।
घूरपुर में कंजासा गांव निवासी हुबलाल के चार पुत्रों में लालचंद्र (32) दूसरे नंबर पर था। वह नाविक था। मंगलवार को वह नारीबारी इलाके के छतरगढ़ बैरिहा में अपने मामा राधेश्याम के घर गया था। बुधवार दोपहर वह ममरे भाई रामचंद्र (45) के साथ चाकघाट बाजार गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे वे दोनों बाइक पर घर लौटते समय चंदई गांव पहुंचे जहां सामने से आ रहे ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया।
लालचंद्र और रामचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां भीड़ लगी तो चाकघाट पुलिस पहुंची। शाम को यहां लालचंद्र के परिजनों को खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। भाइयों समेत परिवार के कई लोग चाकघाट रवाना हो गए। लालचंद्र की पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों पर अब मुसीबत टूट पड़ी है।