फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जांच करवाने नहीं आए 68 एलटी ग्रेड शिक्षक

Mon, 07 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की चल रही भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद 68 चयनित शिक्षक प्रमाण पत्रों की जांच करवाने नहीं आए। पहली काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 118 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया था। प्रमाण पत्रों की जांच में मात्र 50 अभ्यर्थी ही जांच करवाने पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरी काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 107 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 118 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन अभ्यर्थियों को विचाराधीन घोषित करके अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने को कहा था। शनिवार को हुई जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के डर से 68 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed