फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आग में न्यूरो सर्जन का मकान खाक

Sat, 05 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 शहर के नामचीन न्यूरो सर्जन डॉ.एसपीएस चौहान का दरभंगा कॉलोनी स्थित बंगला शुक्रवार देर रात लगी आग में तबाह हो गया। दमकल दस्ते ने कई घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन इतनी देर में मकान में रखा सब कुछ खाक हो गया। दीवार चटक गई और प्लास्टर उखड़ गया। खिड़कियों-दरवाजों समेत पंखे तक पिघल गए।
विज्ञापन


दमकल दस्ते ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को दूसरे तल की बालकनी से सीढ़ी के जरिए बाहर लाकर बचाया वरना उनकी जान खतरे में थी। अनुमान है कि आग डॉक्टर के भूतल स्थित चैंबर से फैली जिसमें 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू मे़िडकल कॉलेज में सर्जरी विभागाध्यक्ष पद से रिटायर डॉ.एसपीएस चौहान का बंगला दरभंगा कॉलोनी में लाउटर रोड के निकट है। मकान के भूतल में उनका चैंबर और मेडिकल स्टोर है। वह पत्नी पुष्पलता के पहले तल पर रहते हैं। उनकी बेटी का ब्याह हो चुका है जबकि बेटा मेरठ के मेडिकल कॉलेज से एमएस कर रहा है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे डॉक्टर का मकान आग से घिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब दो बजे मकान के पहले तल के बेडरूम में सो रहे डॉ.चौहान और उनकी पत्नी पुष्पलता की घने धुएं की वजह से घुटन होने पर नींद खुली तो अंधेरे में कुछ दिख नहीं रहा था। उन्होंने एसआरएन अस्पताल के पास रहने वाले मेडिकल स्टोर मालिक आलोक यादव को फोन किया तो वह कुछ देर में अपने करीबियों के साथ आ गए। फोन से सूचना पाकर सिविल लाइंस फायर ब्रिगेड से दमकल के तीन टैंकर के साथ अग्निशमन कर्मचारी पहुंच गए। इतनी देर में आग ने पूरे मकान को जद में ले लिया था।

 डॉक्टर का बेडरूम भी जलने लगा था। डॉक्टर और उनकी पत्नी की जान पर खतरा मंडरा रहा था। दमकल दस्ते ने सीढ़ी लगाकर पहले मंजिल की बालकनी से दंपति को बाहर निकाला। उधर, आलोक ने एसआरएन अस्पताल के आसपास की दुकानों से लोगों को लाकर दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। डॉक्टर की कार किसी तरह बाहर निकाली गई। मगर इसके अलावा और कुछ भी नहीं बचाया जा सका। डॉ.चौहान का चैंबर, मेडिकल स्टोर, किचन, डाइनिंग रूम, ड्राइंग रूम, बेडरूम समेत सब जल गया। सुबह आग बुझने तक में मकान में कुछ सलामत नहीं रह गया था। आग इतनी भयावह थी कि पंखे, दरवाजे, खिड़कियां, एलईडी समेत किचन में रखे बर्तन भी पिघल गए।


 सीढ़ी की रेलिंग जल गई। दीवार चटकी और प्लास्टर उखड़ गए। बेडरूम में आलमारी समेत कपडे़, लाखों रुपये नगद राख और गहने पिघल गए। सुबह मजदूरों को बुलाकर मकान से मलबा निकाला गया। दिन भर डॉक्टरों, दवा व्यवसाइयों और डॉक्टर के करीबियों की आवाजाही लगी रही। एक अनुमान है कि अग्निकांड में पचास लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। मकान तो अब कई महीने की मरम्मत के बाद ही रहने लायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed