फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पुलिस वालों ने टेंपो ड्राइवरों से छीने रुपये

Wed, 18 Nov 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। नैनी में छिवकी स्टेशन से सवारी भरकर सिविल लाइंस बस अड्डे पहुंचे टेंपो ड्राइवरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। नवाब युसुफ रोड पर सोमवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के नाम पर विक्रम ड्राइवरों को रोककर जमकर वसूली की। जिन विक्रम ड्राइवरों ने पूरे कागजात दिखा दिए उनसे भी जबरन पांच सौ से एक हजार रुपये छीन लिए गए। कुछ ड्राइवरों ने पुलिस की इस गुंडागर्दी का विरोध करना चाहा तो डंडे का डर दिखाकर भगा दिया। इस मामले की जानकारी टेंपो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को हुई तो ड्राइवरों से बात की गई। यूनियन के लोगों ने चेतावनी दी है कि पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की शिकायत एसएसपी से की जाएगी। 
विज्ञापन


मुंबई से आने वाली महानगरी और बांबे जनता समेत कई ट्रेने जंक्शन पर न आकर छिवकी स्टेशन पर रुकती हैं। ऐसे तमाम यात्री टेंपो से शहर आकर अपने गतंव्य तक जाते हैं। सोमवार रात छिवकी स्टेशन से सवारी भरकर नैनी का विक्रम चालक सिविल लाइंस बस अड्डा पहुंचे। नवाब युसुफ रोड की तरफ सवारी उतारने के बाद वे जाने लगे। तभी सिविल लाइंस पुलिस की जीप पहुंच गई। जीप में एक दरोगा और कई सिपाही बैठे थे। पुलिस वालों ने विक्रम चालक ों रोक लिया और कागजात चेक करने लगे।
विज्ञापन


आधा दर्जन टेंपो को पकड़कर पुलिस उनके कागजात चेक करने लगी। विक्रम चालकों का आरोप है कागजात दिखाने के बाद पुलिस वाले जबरन वसूली कर रहे थे। जिनके पास कागजात नहीं थे उनसे तो रकम वसूली ही। जिनके पास कागज नहीं थे। विक्रम चालक मिथुन और रवि प्रसाद का आरोप है कि कागज दिखाने के बाद भी पुलिस वालों ने जबरन पांच सौ से एक हजार रुपये छीन लिए। चालकों ने वसूली का विरोध करना चाहा तो उन्हें डंडे का डर दिखा कर भगा दिया गया। कई ड्राइवर पुलिस वालों की गुंडई का निशाना बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी टेंपो-टैक्सी यूनियन के महामंत्री रमाकांत रावत को हुई तो ड्राइवरों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया उनका उत्पीड़न नहीं होगा। महामंत्री रमाकांत रावत ने चेतावनी दी है कि दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की शिकायत एसएसपी और एसपी सिटी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed