{"_id":"d16e11701f956e0a8be63f2b12009fe7","slug":"allahabad-news-hindi-news-202","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सप्ताह -2015 में प्रतिभाओं को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सप्ताह -2015 में प्रतिभाओं को मिला मंच
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद संग्रहालय में चल रहे बाल सप्ताह-2015 के तहत इन दिनों प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को क्विज और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। एक्सप्लोरिंग इंडिया विषय पर ऑडियो और व्यूजुअल दो चरणों में क्विज हुई। जूनियर वर्ग में टैगोर पब्लिक स्कूल के राहुल श्रीवास्तव, मनन, फिरोज अहमद, सीनियर वर्ग में आयुष सक्सेना महर्षि विद्या मंदिर, ऋत्विक श्रीवास्तव डीपीएस, गोविंद मिश्रा ज्वाला देवी-आनिध्य पांडेय डीपीएस ने क्रमश: पहला, दूसरे और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं न्यू ड्रीम्स ऑफ इंडिसर विषय पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता में गंगा गुरुकुलम के आकाश द्विवेदी, प्रखर श्रीवास्तव, सिदरा अहमद एसएमसी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। कार्यक्रम में अजामिल बतौर अतिथि मौजूद रहे। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संजू मिश्रा, डॉ. ओए वानखेड़े और डॉ. वामन वानखेड़े ने किया। बुधवार को पोस्टर और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।