{"_id":"74147b2df149a8a60af9344d40185138","slug":"allahabad-news-hindi-news-199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजपत राय से प्रेरणा लें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाजपत राय से प्रेरणा लें युवा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लोक सेवक मंडल की ओर से मंगलवार को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में लाला लाजपत राय के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि युवाओं को बुराइयों से दूर रहकर लालाजी सरीखे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहकर अपनी कमजोरियों को पहचानने, समय का सदुपयोग करने एवं चित को एकाग्र करने के तरीके बताए।
गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश शुक्ल ने शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही। अखिल भारतीय सर्वोदय मंडल सदस्य रवींद्र सिंह चौहान ने युवाआें को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने पर बल दिया। इस दौरान राजनारायण यादव, आचार्य जयशंकर मिश्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खैराती लाल भोला ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन नारायण यादव ने किया।