फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दो ट्रकों में टक्कर, ड्राइवर की गई जान

Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर फूलपुर इलाके में रविवार रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में जौनपुर से खाली लेकर लौट रहे ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि खलासी घायल हो गया। नासिक से टमाटर लेकर आए दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर में अस्पताल पहुंचा दिया। मृत ड्राइवर के भी परिवार के लोग रोते-कलपते आ गए।
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे फूलपुर में अरवासी गांव के पास दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर होने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बेहद क्षतिग्रस्त थे। कुछ देर में पुलिस पहुंची और दोनों ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवरों को बाहर निकाला। इनमें एक ट्रक जौनपुर के सतहरिया में सीमेंट उतारने के बाद लौट रहा था। उसके ड्राइवर सुरेश कुमार (34) पुत्र रामराज विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ में कोहरौड़ इलाके के पूरे कोलहल गांव का रहने वाला था। खलासी रामभवन (40) को भी गहरी चोट पहुंची। दूसरे ट्रक का ड्राइवर जाकिर अली (43) भी लहूलुहान हो गया। वह भी प्रतापगढ़ के कंहई इलाके का रहने वाला है। जाकिर नासिक से ट्रक में टमाटर लादकर मऊनाथ भंजन जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed