{"_id":"8c988a7c78617566bbde565e03d8e5b3","slug":"allahabad-news-hindi-news-1121","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से आमजन निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से आमजन निराश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए आम बजट पर शहरियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर लोगों ने बजट को अच्छा बताया है। हालांकि इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का बदलाव न होने से नौकरी पेशा एवं कारोबारी थोड़े निराश जरूर हैं। लोगों का कहना है कि वित्तमंत्री ने सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किया है, इससे महंगाई बढ़ सकती है। आभूषण आदि महंगा किए जाने के फैसले से भी लोग हैरान है। आम शहरियों का मानना है कि ज्वैलरी महंगी नहीं होनी चाहिए थी।
सीएवी इंटर कालेज के सेवा निवृत्त शिक्षक राम मनोहर शुक्ला ने बताया कि बजट देश हित में है। यह आम आदमी का बजट है। पांच लाख तक की आय वालों को तीन हजार तक की कर छूट देना भी स्वागत योग्य कदम है। गणेश नगर निवासी आशुतोष धवल ने बजट को बेहतर बताया। कहा कि बजट में किसानों का पूरा ध्यान रखा गया है। होम लोन पर भी वित्त मंत्री ने कुछ राहत दी है। 50 लाख तक के मकान लेने वालों को 50 हजार की छूट देना सराहनीय कदम है। एलनगंज निवासी आलोक घोष ने बजट में मकान भत्ता 24 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किए जाने के फैसले पर खुशी जताई है।
उन्होंने बताया कि ईपीएफ का दायरा बढ़ाने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। हालांकि आयकर स्लैब में बदलाव न होने से हैरानी जरूर हुई है। कटरा निवासी रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। छात्रों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। कीडगंज के सिद्धेश मिश्र ने सोने की ज्वैलरी को महंगा किये जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शादी आदि मौकों पर ज्वैलरी का खासा प्रचलन है। इसे महंगा किए जाने से निश्चित विवाह आदि अवसरों पर आम लोगों का बजट बिगड़ेगा। खासतौर मध्यम वर्गीय परिवार इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। साउथ मलाका के रविंद्र मिश्र ने बजट को जन उपयोगी करार दिया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पाद महंगे किए जाने से निश्चित ही लोग इसका सेवन कम करेंगे। इससे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।