फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

शिक्षा मानव संसाधन की जननी : प्रो. पांडेय

Tue, 01 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की शिक्षा विद्या शाखा की ओर से सोमवार को ‘अध्यापन शिक्षा कार्यक्रम का नवोत्थान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि बिहार केंद्रीय विवि के पूर्व कुलपति प्रो. जनक पांडेय ने कहा कि आज अध्यापन शिक्षा के बारे में नए ढंग से सोचने की आवश्यकता है। शिक्षा मानव संसाधन की जननी है और मानव संसाधन सभी संसाधनों की जननी है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. केपी पांडेय ने कहा कि शिक्षक को अपने विषय के बारे में उत्कृष्ट ज्ञान होना चाहिए। कहा कि आज का युग तकनीक का है, शिक्षार्थियों को नई तकनीक सिखाकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने कहा कि अध्यापन शिक्षा का लक्ष्य वही है, जो शिक्षा का उद्देश्य है। शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण और कौशल विकास है। मूल्य आधारित शिक्षा पर बल देने के साथ ही सिद्धांत एवं अभ्यास पर जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत प्रो. एसपी गुप्ता ने किया, रंजना श्रीवास्तव ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. पीके पांडेय ने किया, धन्यवाद डॉ. शैलेश यादव ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेहरू ग्राम भारती विवि के कुलपति प्रो. केबी पांडेय ने कहा कि अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में मूल्य आधारित तकनीक का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुविवि में अध्यापन शिक्षा कार्यक्रम का नवोत्थान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की शिक्षा विद्या शाखा की ओर से सोमवार को ‘अध्यापन शिक्षा कार्यक्रम का नवोत्थान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि बिहार केंद्रीय विवि के पूर्व कुलपति प्रो. जनक पांडेय ने कहा कि आज अध्यापन शिक्षा के बारे में नए ढंग से सोचने की आवश्यकता है। शिक्षा मानव संसाधन की जननी है और मानव संसाधन सभी संसाधनों की जननी है।
मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. केपी पांडेय ने कहा कि शिक्षक को अपने विषय के बारे में उत्कृष्ट ज्ञान होना चाहिए। कहा कि आज का युग तकनीक का है, शिक्षार्थियों को नई तकनीक सिखाकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा सकता है।

 अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने कहा कि अध्यापन शिक्षा का लक्ष्य वही है, जो शिक्षा का उद्देश्य है। शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण और कौशल विकास है। मूल्य आधारित शिक्षा पर बल देने के साथ ही सिद्धांत एवं अभ्यास पर जोर दिया जाना चाहिए। अतिथियों का स्वागत प्रो. एसपी गुप्ता ने किया, रंजना श्रीवास्तव ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. पीके पांडेय ने किया, धन्यवाद डॉ. शैलेश यादव ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेहरू ग्राम भारती विवि के कुलपति प्रो. केबी पांडेय ने कहा कि अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में मूल्य आधारित तकनीक का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed