{"_id":"d3e880c4d9df864681adfa8cfb9e6e4e","slug":"allahabad-news-hindi-news-1111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर जनरल शशिकांत ने संभाली सब एरिया की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर जनरल शशिकांत ने संभाली सब एरिया की कमान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर जनरल प्रेम सागर के सेवानिवृत्त होने के बाद मेजर जनरल शशिकांत सिंह ने सोमवार को पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की कमान संभाल ली। मेजर जनरल शशिकांत सिंह सेंट फ्रांसिस कॉलेज लखनऊ के छात्र रहे हैं। उन्होंने सन 1977 में सेना के तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया एवं सेवा काल के दौरान तमाम सैन्य कोर्स में अव्वल रहे।
वे प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से एमएससी, डीएपीवी इंदौर से एम फिल एवं लखनऊ विवि से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। ऑपरेशन पवन, रक्षक एवं पराक्रम के समय जम्मू एवं कश्मीर में एक तोपखाना रेजिमेंट और ब्रिगेड का कुशलता से कमांड किया है। पदभार ग्रहण करने पर मेजर जनरल शशिकांत सिंह और उनकी पत्नी बाला सिंह ने सभी अधिकारियों, जेसीओ सहित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया। इसके पहले मेजर जनरल प्रेम सागर को विदाई दी गई। उनकी विदाई के दौरान ‘पुल एशोर’ रस्म अदा की गई।