फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सामूहिक नकल में दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त

Tue, 01 Mar 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार को हुई इंटरमीडिएट बारहवीं की परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल हुई। जिले में सचल दल ने परीक्षा में नकल करते हुए 14 को पकड़ा। सचल दल की ओर से दो परीक्षा केंद्रों की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने के साथ ही दूसरे केंद्रों में पांच कक्षों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा चार कक्ष निरीक्षकों और एक फोटोस्टेट की दुकान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज भूपतपुर सहसों केंद्र पर दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। इस केंद्र की कक्ष संख्या-एक की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जीजीआईसी शंकरगढ़ में एक बालक, फिरोजगांधी इंटर कॉलेज में दो छात्र, आर्यन देवरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र, रामदास इंटर कॉलेज केशवपुर में दो छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। आईकेएम इंटर कॉलेज आनापुर में एक-एक छात्र-छात्रा को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसी के साथ सेठ गंगाराम जायसवाल इंटर कॉलेज में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। एसोसिएट डीआईओएस संजय कुशवाहा ने रामदास इंटर कॉलेज केशवपुर की दूसरी पाली की परीक्षा सामूहिक नकल के चलते निरस्त कर दी है। इसी प्रकार बाबा लालसुख उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडी कला करछना में कक्ष संख्या-एक और हॉल की परीक्षा निरस्त करने के साथ चार कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को केंद्र व्यवस्थापक से कहा गया है। आईकेएम इंटर कॉलेज आनापुर में जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कक्ष संख्या-31 की परीक्षा निरस्त कर दी। बीबीएन इंटर कॉलेज कौड़िहार पर बीडीओ तेजभान सिंह ने छापा मारकर दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी। एसडीएम मेजा ने नारायण फोटो स्टेट उरूवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed