फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मनडे को गई सनडे वाली हरिद्वार

Tue, 01 Mar 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
 निरंजन रेल ब्रिज पर स्टील की जगह कंक्रीट के गर्डर लगाये जाने की वजह से लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक से चलते रेल संचालन भी लड़खड़ा गया है। आलम ये रहा कि इस ब्लॉक की वजह से रविवार की रात 11.35 बजे  इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस सोमवार सुबह आठ बजे के बाद जंक्शन से रवाना हो सकी। इतना ही नहीं प्रयाग से आने एवं वहां जाने वाली कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

इस वजह से मुसाफिरों को खासी दिक्कत हुई।
निरंजन ब्रिज पर गर्डर बदले जाने की वजह से रेलवे ने रविवार को ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इसका असर ट्रेन संचालन पर पड़ा। लखनऊ से इलाहाबाद आने वाली 14215 गंगा गोमती जिसे रात 10.15 बजे तक इलाहाबाद आ जाना था वह सुबह 5.45 बजे इलाहाबाद पहुंची। जबकि ट्रेन रात 1.15 बजे प्रयाग आ गई थी। विलंब से आने की वजह से सुबह गंगा-गोमती अपने निर्धारित समय से रवाना नहीं हो सकी और जंक्शन से ही 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह 12381 पूर्वा एक्सप्रेस भी रात 9.55 की बजाय सुबह चार बजे इलाहाबाद पहुंची। इसी तरह रविवार रात ग्वालियर जाने वाली 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी सोमवार की सुबह चार बजे के बाद इलाहाबाद पहुंच सकी। उधर सोमवार वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी अपराह्न 2.30 बजे के बाद रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed