{"_id":"629669c81849e102eb012d6c","slug":"allahabad-highcourt-hearing-in-anand-giri-s-case-now-on-july-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad highcourt: आनंद गिरि के मामले में सुनवाई अब तीन जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad highcourt: आनंद गिरि के मामले में सुनवाई अब तीन जुलाई को
Wed, 01 Jun 2022 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : iStock
महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में नैनी जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में तीन जुलाई की तिथि तय की है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
इससे पहले मामले की सुनवाई दूसरी पीठ के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, लेकिन पीठ ने सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था और मामले को दूसरे न्यायमूर्ति को नामित करने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति केपास भेज दिया था। मंगलवार को दूसरी कोर्ट के समक्ष मामला सूची में आ ही नहीं सका। इस वजह से मामले की सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि तय कर दी गई। (ब्यूरो)