फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Highcourt campus

हाईकोर्ट के बाहर से युवक का अपहरण, हड़कंप

Wed, 02 Oct 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Highcourt campus
Allahabad Highcourt campus
पत्नी संग सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा था, तभी हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही किया बरामद, एक गिरफ्तार
प्रयागराज। शादी करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने पत्नी संग जा रहे विनय कुमार को कारसवार लोगों ने अगवा कर लिया। हाईकोर्ट के बाहर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उसे बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवती के परिवार के पांच लोगों पर रिपोर्ट हुई है।

पशुपालन करने वाला विनय कुमार पुत्र रामप्रसाद वाराणसी के सिगरा थाना स्थित शिवपुरवा जयप्रकाश नगर का रहने वाला है। उसके भाई विक्रम ने बताया कि विनय ने झूलेलाल नगर सामुदायिक हनुमान मंदिर के पास रहने वाली लक्ष्मी से पिछले दिनों शादी भी कर ली। मंगलवार को सुबह 9.30 बजे के करीब दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने हाईकोर्ट जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कारसवार लोगों ने उन्हें खदेड़ लिया। यह देख लक्ष्मी कोर्ट के भीतर भाग गई लेकिन कारसवार विनय को गाड़ी के भीतर खींचकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शहर भर में घेराबंदी कराई गई। असर यह हुआ कि कुछ ही घंटों बाद अपहृत युवक को मुक्त करा लिया गया। उसे पुलिस ने पानी की टंकी चौराहे के पास से छुड़ाया और इस दौरान एक आरोपी माता प्रसाद को गिरफ्तार भी किया। कैंट पुलिस ने बताया कि माता प्रसाद युवती का भाई है। उधर भुक्तभोगी युवक के भाई की तहरीर पर युवती पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें माता प्रसाद के अलावा राधा देवी, संतोष कुमार, मंगल व फूलमती शामिल हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके से केवल माता प्रसाद को ही पकड़ा जा सका। घटना में उसके साथ शामिल अन्य आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed