{"_id":"5d939fb68ebc3e0148603fff","slug":"allahabad-highcourt-campus-allahabad-news-ald256456485","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, मुकदमा
विज्ञापन
Allahabad Highcourt campus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला वकील के खिलाफ रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज। हाईकोर्ट परिसर के भीतर स्थित एसबीआई के सामने मंगलवार को अधिवक्ता राजेश कुमार मिश्र से मारपीट की गई। उनका आरोप है कि मारपीट के साथ ही गालीगलौच करते हुए उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर महिला अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर महिला अधिवक्ता ने भी मारपीट, अभद्रता का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता राजेश कुमार मिश्रा ऊंचवागढ़ी राजापुर के रहने वाले हैं और वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एक मुकदमा एहतेशाम जैदी के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 30 सितंबर को रोशन जहां ने फोन कर धमकी दी जिसकी सूचना सुबह ही पुलिस अफसरों को दी गई। मंगलवार को फिर फोन आया जिसके बाद वह स्टेट बैंक के सामने स्थित चैम्बर में आकर बैठे थे। आरोप है कि तभी वहां पहुंची रोशन जहां गालीगलौच करते हुए धमकी देने लगीं। कहा कि उनके पति पर दर्ज केस वापस नहीं लिया तो जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की। कैंट पुलिस ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर अधिवक्ता रोशन जहां ने भी खुद के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह हाईकोर्ट गई थी तभी उन पर अश्लील टिप्पणी करने के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि कैंट पुलिस ऐसी कोई शिकायत मिलने की बात से देर रात तक इंकार करती रही।