{"_id":"5d8e6bba8ebc3e014f25e1dd","slug":"allahabad-highcourt-bar-allahabad-news-ald2560942114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल विवाद की हाईकोर्ट बार ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल विवाद की हाईकोर्ट बार ने की निंदा
विज्ञापन
Allahabad Highcourt Bar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्य करने का आरोप
प्रयागराज। कन्नौज की छिबरामऊ तहसील में वकीलों और लेखपालों के बीच हुए विवाद को लेकर हाईकोर्ट ने बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक में घटना की निंदा की गई। वकीलोें का कहना था कि इस मामले में अधिकारी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जो दुखद है। बार ने इसका विरोध किया है। घटना को लेकर दोनों पक्ष हड़ताल पर हैं।
बार के महासचिव जेबी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट बार ने कन्नौज छिबरामऊ तहसील बार एसोसिएशन को अपना समर्थन पत्र दिया है। आम जनता के हित को देखते हुए शासन और प्रशासन से इस मामले का शीघ्र समाधान निकालने का अनुरोध किया गया है। बैठक की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने और संचालन जेबी सिंह ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रियदर्शी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय आशुतोष पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और अधिवक्ता मौजूद थे।