{"_id":"6333c68f38b546696e7a210a","slug":"allahabad-high-court-to-hear-in-case-of-eggs-kept-in-cold-storage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court: कोल्ड स्टोरेज में रखे अंडों के मामले में आज सुनवाई करेगा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court: कोल्ड स्टोरेज में रखे अंडों के मामले में आज सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
Wed, 28 Sep 2022 09:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:30 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से निदेशक बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण की ओर से जारी निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। निदेशक बागवानी को आज अपना जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Needpix.com
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट कोल्ड स्टोरेजों में रखे अंडों को बाहर निकालने के सरकारी आदेश की वैधता की चुनौती याचिका पर आजे सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजीत सिंह की खंडपीठ ने मेसर्स जुनेगा एग्रो फर्म व अन्य की याचिका पर दिया है।
याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह ने बहस की। सक्षम प्राधिकारी ने 20 सितंबर 22 के आदेश से प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज में रखे अंडों को बाहर करने का आदेश दिया है। याची को आशंका है कि ऐसा करने से अंडे नष्ट हो जाएंगे। यह डिस्पोजल के नाम पर किया जा रहा है, जिससे उत्पादकों व किसानों को भारी नुकसान होगा।