फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: The youth who posted a controversial status on social media got bail, the decision

Allahabad High Court : सोशल मीडिया पर विवादित स्टेटस लगाने वाले युवक को मिली जमानत, हाईकोर्ट का फैसला

Wed, 06 May 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 May 2026 07:35 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के मामले में कई महीनों से जेल में बंद मुजफ्फरनगर के नदीम को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला की पीठ ने दिया है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: The youth who posted a controversial status on social media got bail, the decision
अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के मामले में कई महीनों से जेल में बंद मुजफ्फरनगर के नदीम को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला की पीठ ने दिया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाने में पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दायर की। याची वकील ने दलील दी कि नदीम को इस मामले में महज एक सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर झूठा फंसाया गया है। वह सात अक्तूबर 2025 से जेल में है। सरकारी वकील ने दलील दी कि आरोपी का स्टेटस सामाजिक शांति बिगाड़ने वाला था।
विज्ञापन


कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद पाया कि आरोपी की ओर से पोस्ट किए गए कथित आपत्तिजनक स्टेटस में किसी भी विशेष जाति या समुदाय का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी के बेदाग आपराधिक इतिहास और मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुकदमे की सुनवाई में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए सशर्त जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed