फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Stay on arrest of MLA son of Mukhtar Ansari Abbas upheld

Allahabad high court: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Wed, 27 Apr 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Stay on arrest of MLA son of Mukhtar Ansari Abbas upheld
allahabad highcourt - फोटो : Prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को मिली अंतरिम राहत बरकार रखी है। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता के आग्रह पर जवाब दाखिल करने का दो सप्ताह का समय देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 12 मई की तिथि सुनिश्चित की है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल व न्यायमूर्ति साधना रानी चौहान की खंडपीठ ने अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन


इसके पूर्व सुनवाई केदौरान मामले में सरकार की ओर से जवाबी हलफनामा रजिस्ट्री के जरिए दाखिल किया गया। सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उनकी ओर से याची पक्ष को भी जवाब की कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। इस पर याची केपक्ष केअधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने इसका जवाब दाखिल करने केलिए दो सप्ताह का समय दिए जाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई केलिए आगे की तिथि सुनिश्चित कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी को दी गई अंतरिम राहत को भी बरकरार रखा। जिससे कि मामले में अगली सुनवाई तक विधायक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
विज्ञापन



विधायक पर विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उनके खिलाफ मऊ नगर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक अब्बास अंसारी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। कोर्ट ने मामले में सरकार से जवाब मांगते हुए विधायक को अंतरिम राहत देते हुए मामले की सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed